किसान एग्रीकल्चर एक्सपो – 2016 का वास्तु किया
Successful Vastu of India’s biggest Agriculture Expo
18 फरवरी 2016 से 22 फरवरी 2016 तक, जयपुर के मुहाना क्षेत्र में स्थित प्रदर्शनी स्थल पर भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में किसान एग्रीकल्चर एक्सपो-2016 का आयोजन किया गया।
ये आयोजन देश भर में अपनी तरह का अकेला आयोजन है। राष्ट्रीय स्तर के इस किसान मेले में पहले दिन भारतीय किसान संघ के देश भर में पदाधिकारियों का आगमन हुआ। यह संख्या करीब 13 हजार रही। अगले दिन 50 हजार से अधिक किसान, किसान मेले में जुटें। देश के अलग अलग भाषा प्रांत से आने वाले किसानों के लिए प्रदर्शनी स्थल पर आवास व भोजन की व्यवस्था की गयी थी। इस अधिवेशन में तीन दिन तक विभिन्न विषयों पर किसानों से जुडे विषयों पर मंथन होगा।
वैदिक ज्योतिष द्वारा वास्तु
इस अधिवेशन की विशेष बात ये रही की, सम्पूर्ण प्रदर्शनी स्थल का वास्तु, वैदिक पद्धति द्वारा किया गया था। इस अधिवेशन में 5 दिन तक करीब 20000 किसान, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के रुकने की व्यवस्था भी प्रदर्शनी स्थल पर ही की गयी थी।
ये सारी व्यवस्थाएं, और प्रदर्शनी स्थल का वास्तु मेरे (एस्ट्रो कोच विजय गोयल) द्वारा, वैदिक वास्तु पद्धति द्वारा किया गया था। आगन्तुको के रहने की व्यवस्था, 5 दिन तक चलने वाली रसोई की दिशा, प्रदर्शनी स्थल में प्रवेश और निकास की व्यवस्था, पार्किंग, विद्युत संयंत्रों का कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, ग्रीन रूम, स्टॉल्स, वीआईपी गेस्ट रूम्स आदि का वास्तु, गहन अध्ययन द्वारा, वैदिक वास्तु शास्त्र के मूलभूत सिद्धांतों के आधार पर किया गया था।
मुख्य समारोह के लिए तैयार किया गया स्टेज भी वास्तु के अनुसार डिजाइन किया गया था। इस पूरे इवैंट का मुख्य सलाहकार होने के नाते, अपनी ज्योतिष और वास्तु के ज्ञान का कई अन्य विषयों मे भी उपयोग करते हुये, इस कार्यक्रम की सफलता महत्वपूर्ण हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
एक्सक्लूसिव आइडिया
मेरा एक विशेष सुझाव आगंतुक मुख्य अतिथियों माननीय तत्कालीन मुख्यमंत्री राजस्थान श्री मति वसुंधरा राजे सिंधिया और माननीय तत्कालीन मुख्यमंत्री गुजरात श्री मति आनंदीबेन पटेल को फूलों की बजाय ऑर्गेनिक सब्जियों और फलों से बनी माला पहनाने का था, जिसकी सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों सहित दोनों मुख्यमंत्रियों ने भी बहुत सराहना की थी।